
IPL 2022: मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कैपिटल्स की बस में की तोड़फोड़, बाहरी को कॉन्ट्रैक्ट देने पर बवाल
AajTak
मुंबई में आईपीएल के कई लीग मैच खेले जाने हैं, ऐसे में टीमें वहां पर इकट्ठा होने लगी हैं. मंगलवार रात को यहां दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया गया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के शुरू होने से पहले सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं. मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाने हैं, लेकिन उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है. मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के 5-6 कार्यकर्ताओं ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की. पुलिस न यहां पर इन सभी लोगों पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 143, 147, 149 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया है. गनीमत की बात यह है कि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची है.
बस में तोड़फोड़ करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता हैं, जो राज ठाकरे की पार्टी है. ताज होटल के पास खड़ी बसों में इन्होंने तोड़फोड़ की. आरोप है कि आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी को दिया है, जबकि इनकी मांग है कि ये लोकल यानी महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए.
मुंबई के तीन स्टेडियम में होने हैं मैच आपको बता दें कि मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे. यहां सीसीआई, डीवाई पाटिल और वॉनखेड़े मैदान में ये मैच होने हैं, उससे पहले मुंबई के अलग-अलग होटल में सभी टीमें इकट्ठा हो गई हैं.
अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम का पहला मैच 27 मार्च को खेला जाना है, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही होगी. दिल्ली कैपिटल्स अभी तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है. जबकि मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल चैम्पियन है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








