
IPL के बचे मैचों को लेकर BCCI में माथापच्ची, अब ECB ने दिया ये बयान
AajTak
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई 4 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज को एक सप्ताह पहले खिसकाना चाहता है, ताकि आईपीएल के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन किया जा सके.
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट सीरीज में बदलाव का कोई आग्रह नहीं किया है. ईसीबी ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाकी बचे मैचों के आयोजन के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव करने का आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बीसीसीआई 4 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज को एक सप्ताह पहले खिसकाना चाहता है, ताकि आईपीएल के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन किया जा सके. लेकिन ईसीबी ने कहा कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस सीरीज का आयोजन करेंगे, क्योंकि भारतीय बोर्ड ने अभी तक बदलाव के लिए आधिकारिक आग्रह नहीं किया है. ईसीबी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से कार्यक्रम में संभावित बदलाव के बारे में कहा, 'हम बीसीसीआई से विभिन्न मसलों पर नियमित तौर पर बातचीत करते रहते हैं विशेषकर जबकि हम कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन मैच की तिथियों में बदलाव का कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है और हम पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही पांच मैचों की सीरीज का आयोजन करेंगे.'More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












