
iPhone 16 Pro सीरीज पर कई हजार का डिस्काउंट, Flipkart से सस्ते में खरीद सकते हैं
AajTak
iPhone 16 Pro Price Drop: ऐपल के फ्लैगशिप फोन्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. इसका फायदा उठाकर आप iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को सस्ते में खरीद सकते है. ये स्मार्टफोन्स दमदार फीचर्स के साथ आते हैं, जिन पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं Flipkart पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पर इस वक्त आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इसका फायदा उठाकर आप Apple के फ्लैगशिप फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. इन डिवाइसेस को खरीदने के लिए प्लेयर्स को प्रीमियम प्राइस देना होता है, जो इस वक्त आकर्षक डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं.
ये डील Flipkart पर मिल रही है जो सीमित समय के लिए है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आप iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को डिस्काउंट, बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं. आप पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं.
iPhone 16 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है, जो 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. फ्लिपकार्ट पर ये वेरिएंट इस वक्त 8 परसेंट के डिस्काउंट के साथ 1,09,900 रुपये में मिल रहा है. वहीं 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है, जो इस वक्त 1,22,900 रुपये में मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: iPhone 15 पर मिल रहा डिस्काउंट, सस्ते में खरीद सकते हैं आप
ये ऑफर ब्लैक टाइटेनियम, डेजर्ट टाइटेनियम, नैचुर्ल टाइटेनियम और वॉइट टाइटेनियम कलर ऑप्शन पर हैं. वहीं iPhone 16 Pro Max की बात करें, तो स्मार्टफोन 1,32,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर फिलहाल मिल रहा है. कंपनी ने इस फोन को 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया था. ये कीमत फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है.
यह भी पढ़ें: Apple Folding iPhone 2026: लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत?

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










