
iPhone 16 सीरीज कब होगी लॉन्च? मिलेगा नया डिजाइन, लीक हुए फीचर्स
AajTak
iPhone 16 Launch Date: ऐपल अगले महीने अपने नए iPhones को लॉन्च करने वाला है. कंपनी इस बार भी चार नए iPhone लॉन्च कर सकती है. इस बार हमें कैमरा मॉड्यूल समेत फोन के डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस बारे के iPhone को कंपनी AI कैपेबिलिटी के साथ लॉन्च करेगी. यानी इसमें हमें ऐपल इंटेलिजेंस मिलेगी.
iPhone 16 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है. कंपनी इस सीरीज को अगले महीने लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी 10 सितंबर को अपना लॉन्च इवेंट रख सकती है. हालांकि, पिछले साल कंपनी ने अपने फोन्स को 12 सितंबर को लॉन्च किया था. पिछली सीरीज की तरह ही iPhone 16 सीरीज में भी हमें चार iPhone देखने को मिलेंगे.
कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से लॉन्च डेट और फोन के किसी स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में अब तक क्या डिटेल्स सामने आई हैं.
रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी iPhone 16 के डिजाइन में कुछ बदलाव कर रही है. कंपनी कैमरा मॉड्यूल को वर्टिकल करने वाली है. ये बदलाव iPhone 16 और iPhone 16 Plus में देखने को मिलेगा. इस तरह का कैमरा सेटअप हमें iPhone X और iPhone 12 में भी देखने को मिला था.
यह भी पढ़ें: 15 हजार रुपये में मिलेगा Apple iPad, Amazon पर मिल रही डील
कंपनी ये बदलाव Spatial Video फीचर जोड़ने के लिए कर रही है. इसके अलावा कंपनी स्टैंडर्ड वेरिएंट में म्यूट बटन को एक्शन बटन से रिप्लेस कर सकती है. इसके अलावा कंपनी एक नया कैप्चर बटन भी जोड़ सकती है, जिसकी मदद से कैमरा को कंट्रोल किया जा सकेगा. ये बटन वीडियो रिकॉर्डिंग, जूम इन और ऑउट या फोकस करने के काम आएगा.
एनालिस्ट Ming Chi Kuo की मानें, तो iPhone 16 पांच कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रीन, पिंक, ब्लू और वॉइट कलर में लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा हमें A18 चिपसेट देखने को मिलेगा. हालांकि, प्रो वेरिएंट में प्रोसेसर होगा. सभी वेरिएंट में हमें ऐपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिल सकता है. कंपनी अपने फोन्स को 6.1-inch और 6.7-inch के OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










