
iPhone 14 Pro का डायनैमिक आईलैंड फ़ीचर अब एंड्रॉयड पर भी, ऐप का कमाल
AajTak
Apple के iPhone 14 Pro में इस बार नॉच के पास एक एनिमेशन दिया गया है. इसे कंपनी ने Dynamic Island का नाम दिया है. ये फीचर अब एंड्रॉयड के लिए भी आ चुका है. कई ऐप्स तैयार किए गए हैं जो ऐपल डायनैमिक आईलैंड जैसा ही काम करते हैं.
iPhone 14 Pro का सबसे बड़ा फ़ीचर क्या है? ज़्यादातर लोग डायनैमिक आइलैंड को iPhone 14 Pro का सबसे बड़ा फ़ीचर मान रहे हैं. हालाँकि ऐसा नहीं है, क्योंकि iPhone 14 Pro में डायनैमिक आइलैंड के अलावा भी काफ़ी कुछ नया है और बेहतरीन है.
बहरहाल, हमेशा की तरह iPhone का फ़ीचर एंड्रॉयड में कॉपी किया जाना शुरू हो चुका है. हालाँकि अभी एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन मेकर्स ने ऑफिशियली डायनैमिक आईलैंड फ़ीचर देना शुरू नहीं किया है. आने वाले समय में एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन मेजर्स भी इसी तरह का फ़ीचर देना शुरू करेंगी, ये लगभग तय है.
गूगल प्ले स्टोर पर डायनैमिक आइलैंड फ़ीचर के लिए ऐप्स उपलब्ध हो गए हैं. इनमें से एक DynamicSpot नाम का एक ऐप है जो एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन के नॉच को यूज करते हुए डायनैमिक आइलैंड वाली की तरह एनिमेशन देता है.
इस ऐप के डेवेलपर ने इस ऐप को मल्टी टास्किंग का ऐप बताया है. इससे रिसेंट नोटिफिकेशन देखना और मोबाइल के स्टेटस देखने में लोगों को सहूलियत होगी.
गूगल प्ले स्टोर पर ये ऐप फ़्री उपलब्ध है और ये लगभग हर एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन के साथ काम कर सकता है. हालाँकि नॉच वाले ही एंड्रॉयड पर इसे यूज करने के लिए तैयार किया गया है. क्योंकि नॉच की जगह को एनिमेट करके यहाँ आपको कई फ़ीचर्स मिल जाते हैं.
एंड्रॉयड में ये फ़ीचर लगभग हर ऐप के साथ काम कर सकता है. मैसेजिंग, म्यूज़िक या टाइमर के साथ भी ये काम करता है. हालाँकि इस ऐप के कुछ फ़ीचर्स प्रीमियम है यानी कुछ फ़ीचर्स के लिए आपको पैसे देने होंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










