
iPhone 13 पर बंपर डिस्काउंट, कई हजार सस्ते में खरीद सकते हैं, Flipkart Sale में ऑफर
AajTak
iPhone 13 Discount Price: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart सेल का फायदा उठा सकते हैं. प्लेटफॉर्म पर नई सेल शुरू हुई है. इसमें आपको विभिन्न स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा. सेल से आप iPhone 13 को कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
Apple जल्द ही भारत में अपना पहला स्टोर खोलने वाला है. कंपनी दो स्टोर भारत में खोलेगी, जिसमें पहला मुंबई में और दूसरा दिल्ली में होगा. इन स्टोर के खुलने से पहले ही iPhone 13 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. ये ऑफर Flipkart पर है, जहां से आप इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं.
ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट पर ये स्मार्टफोन लगभग 70 हजार रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. Flipkart से आप इस हैंडसेट को कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे ऑफर्स और दूसरी डिटेल्स.
ऐपल के iPhone 13 की कीमत 69,900 रुपये, लेकिन आप इसे फ्लिपकार्ट से 57,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Flipkart पर Summer Saver Days चल रही है. 13 अप्रैल से शुरू हुई ये सेल 17 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें आप कई ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.
स्मार्टफोन Flipkart पर 58,999 रुपये में लिस्ट है. ये कीमत 10,901 रुपये के डिस्काउंट के बाद है. वहीं कंज्यूमर्स को 1000 रुपये का डिस्काउंट Axis Bank कार्ड पर मिल रहा है. ये कीमत फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. आप इसे एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं.
Apple iPhone 13 में आपको 6.1-inch का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. इसमें A15 Bionic चिपसेट दिया गया है. इस प्रोसेसर को ही iPhone 14 सीरीज में भी यूज किया है. iPhone 14 और iPhone 14 Plus दोनों में ही A15 Bionic चिपसेट दिया गया है. स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 12MP का है.
वहीं दूसरा लेंस 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है. फोन में डुअल सिम का भी ऑप्शन मिलता है, जिसमें एक नैनो सिम और दूसरा हाइब्रिड सिम है. कंपनी की मानें तो फोन 19 घंटे की वीडियो प्ले बैक टाइम के साथ आता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










