
iPhone 13 और दूसरे मॉडल्स पर मिलेगी 20 हजार रुपये तक की छूट, इस दिन से सेल शुरू
AajTak
iPhone 13 Discount: Apple iPhone 13 को आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं. आप आने वाली Amazon ने Prime Day Sale में ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
Amazon ने Prime Day Sale की घोषणा कर दी है. ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल 23 जुलाई से शुरू होगी. ये सेल 24 जुलाई तक ही चलेगी. सेल से पहले Amazon ने बता दिया है कि iPhones पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा.
कंपनी ने कहा है कि iPhones के कई मॉडल्स पर 20 हजार रुपये तक की छूट दी जाएगी. सेल के दौरान iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max पर भी बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा. हालांकि, इन पर मिलने वाली डील्स की स्पेसिफिक डिटेल्स के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
बैंक कार्ड के साथ भी डिस्काउंट
Prime Day सेल के लिए ऐमेजॉन ने ICICI Bank और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है. इससे यूजर्स को 10 परसेंट का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. ऐमेजॉन ने बताया है कि कस्टमर्स को 10 परसेंट ऑफ ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड, SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर दिया जाएगा.
अभी भी मिल रही है छूट
iPhone 13 सीरीज और दूसरे आईफोन्स मॉडल्स को अभी भी काफी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. आप अभी इस डिस्काउंट का फायदा iStore, Amazon, Flipkart और दूसरी साइट्स पर उठा सकते हैं. भारत में iPhone 13 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










