
iPhone स्कैन करेगा Apple का नया टूल, चाइल्ड पोर्न मिलने पर करेगा रिपोर्ट
AajTak
टेक दिग्गज Apple ने घोषणा की है कि कंपनी iOS, macOS, watchOS और iMessage प्लेटफॉर्म्स पर एक नई टेक्नोलॉजी ऐड करने जा रही है. इस टेक्नोलॉजी के जरिए ऐपल चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मटेरियल (CSAM) की पहचान करेगा.
टेक दिग्गज Apple ने घोषणा की है कि कंपनी iOS, macOS, watchOS और iMessage प्लेटफॉर्म्स पर एक नई टेक्नोलॉजी ऐड करने जा रही है. इस टेक्नोलॉजी के जरिए ऐपल चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मटेरियल (CSAM) की पहचान करेगा और ऐसा कंटेंट मिलने पर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भी करेगा. कंपनी ने घोषणा की है कि उसकी अपकमिंग डिवाइसेज में नए क्रिप्टोग्राफिक ऐप्लिकेशन्स होंगे, जो ऐसी तस्वीरों को फैलने से रोकेंगे. इसमें यूजर्स की प्राइवेसी भी बनी रहेगी. ये फीचर iOS 15, iPadOS 15, watchOS 8 और macOS Monterey के साथ जारी किया जाएगा. ऐपल बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ नए फीचर्स पेश करने जा रहा है. ऐपल के मुताबिक, नए चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स को चाइल्ड सेफ्टी एक्सपर्ट्स की साझेदारी में डेवलप किए गए हैं. इनमें नए कम्यूनिकेशन टूल्स होंगे जिससे पैरेंट्स बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर ज्यादा निगरानी रख सकेंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










