
iPhone में भी लॉक कर सकते हैं ऐप्स, बहुत आसान है तरीका, करनी होगी ये सेटिंग
AajTak
How To Lock App in iPhone: ऐपल आईफोन भले ही प्रीमियम प्राइस पर आता हो, लेकिन इसमें आपको एंड्रॉयड वाले कई फीचर्स नहीं मिलते हैं. ऐसा ही एक फीचर है ऐप्स लॉक है. यानी आप iPhone पर अलग से ऐप्स को लॉक नहीं कर सकते हैं. इसका एक जुगाड़ जरूर है, जिसकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं.
Apple iPhone इस्तेमाल करने वाले कई इसे प्राइवेसी के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाते हैं. हालांकि, कुछ प्राइवेसी फीचर्स ऐसे भी हैं, जो iPhone यूजर्स को नहीं मिलते हैं. ऐसा ही एक फीचर किसी ऐप को लॉक करने का. जहां एंड्रॉयड यूजर्स बड़ी ही आसानी से किसी ऐप्स लॉकर का इस्तेमाल करके एक-एक ऐप्स को लॉक कर सकते हैं.
वहीं ऐपल यूजर्स को ऐसा कोई ऑप्शन नहीं मिलता है. इसके लिए ऐप स्टोर पर कोई अलग से ऑप्शन भी नहीं मिलेगा. हालांकि, एक ऐसा तरीका जरूर है, जिसकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं.
इसके लिए आपको कुछ सेटिंग करनी होगी. हम बात कर रहे हैं Screen Time फीचर की. इस फीचर को ऐपल ने iOS 12 में जोड़ा था. इसकी मदद से आप किसी एक ऐप को लॉक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा.
सबसे पहले आपको iPhone की सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको Screen Time के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. ध्यान रहे कि आपने स्क्रीन टाइम को इनेबल किया हो और स्क्रीन टाइम पासवर्ड सेट किया गया हो. स्क्रीन टाइम पासवर्ड को चुनने के लिए आपको Use Screen Time Passcode ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
अब यूजर को App Limits के ऑप्शन पर जाना होगा और ऐड लिमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां आपको कई सारी कैटेगरी के विकल्प मिलेंगे. जहां से आप अपनी मर्जी के कैटेगरी को चुन सकते हैं.
अगर आप फोटोज से जुड़े ऐप को लॉक करना चाहते हैं, तो आप Creativity कैटेगरी को चुनना होगा. इसके बाद आपको उन ऐप्स को सलेक्ट करना होगा और फिर नेक्स्ट पर टैप करना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










