
iPhone में आ रही दिक्कत, यूजर्स की शिकायत- तेजी से खत्म हो रही बैटरी
AajTak
iOS 15.4 update के बाद कई यूजर्स के iPhone में दिक्कत आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone यूजर्स बैटरी को लेकर शिकायत कर रहे हैं. नए अपडेट के बाद उनके फोन्स की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Apple ने हाल में ही कई सारे नए फीचर्स वाला iOS 15.4 लॉन्च किया है. हालांकि, कई यूजर्स को नए अपडेट के बाद दिक्कत हो रही है. यूजर्स तेजी से बैटरी खत्म होने की शिकायत कर रहे हैं. यूजर्स ने ट्विटर पर बैटरी तेजी से खत्म होने की दिक्कत को उठाया है. ध्यान दें कि iOS 15 Update के बाद भी यूजर्स को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा था. हाल में ही कंपनी ने iOS 15.4 Update को रोलआउट किया है. इस अपडेट में यूजर्स को मास्क के साथ फोन अनलॉक करने का भी फीचर मिलता है.
ट्विटर पर Maxim Shishko नाम के एक यूजर ने लिखा कि iOS 15.4 अपडेट के बाद उसके आईफोन की बैटरी लाइफ बहुत कम हो गई है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि फोन का बैटरी परसेंट महज 10 मिनट में 5 परसेंट तक कम हो गया है. Oded Shopen नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'iOS 15.4 मेरे iPhone 13 Pro Max की बैटरी को खत्म कर रहा है. मैं बिना चार्जिंग के कई दिनों तक फोन यूज कर सकता था, लेकिन अब आधे दिन के बाद ही बैटरी आधी हो जा रही है.'
एक अन्य यूजर ने भी आईफोन की बैटरी को लेकर शिकायत की है. Joey Castillo ने लिखा, 'अपडेट के बाद बैटरी परसेंट अजीब हो गया है. मैं अपने फोन को 95 परसेंट या 97 परसेंट तक चार्ज करता हूं, लेकिन जैसे ही इसे अनप्लग करता हूं फोन 100 परसेंट चार्जिंग दिखाता है. लगभग 5 मिनट बाद या फिर इसे रिस्टार्ट करते ही बैटरी परसेंट तेजी से घटता है.यह बहुत अजीब है.'
कुछ यूजर्स की मानें तो उनके फोन का बैटरी परसेंट एक ही पॉइंट पर अटका हुआ है. ऐपल ने इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं शेयर की है.
ऐपल ने हाल में ही इस अपडेट को रिलीज किया है. नया अपडेट iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 सीरीज, iPhone 11 सीरीज, iPhone X सीरीज, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6 एस, आईफोन 6 एस प्लस और iPhone SE दोनों जनरेशन को मिलेगा. iPad touch को भी नया अपडेट मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










