
Interview Tricky Questions: कौन सी मुर्गी है जो हरे रंग के अंडे देती है? जानिए सही जवाब
AajTak
UPSC Interview Questions: सिविल सेवा की परीक्षा के इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब काफी आसान होता है. लेकिन वह कुछ इस तरह पूछे जाते हैं कि अभ्यर्थी का दिमाग चकरा जाए. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान सवाल के जवाब.
Sarkari Naukri, Interview Questions: अगर आप किसी सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि इन एग्जाम के इंटरव्यू में कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो उम्मीदवारों को कंफ्यूज कर देते हैं. ये सवाल जनरल नॉलेज से जुड़े होते हैं. इन सवालों के जरिए पैनल उम्मीदवारों का कॉन्फिडेंस चेक करते हैं. इसलिए जरूरी होता है कि उम्मीदवार इन सवालों का जवाब बिना हिचकिचाए दें. पढ़िए कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब.
सवाल: डंकन पैसेज कहां है?जवाब: दक्षिणी और लिटिल अंडमान के बीच में.
सवाल: आसाम का प्रसिद्ध त्योहार कौनसा है?जवाब: बिहू.
सवाल: किसी पत्थर को पानी में डालने के बाद वह कैसा हो जाएगा?जवाब: गीला.
सवाल: ऐसी मुर्गी जो हरे रंग के अंडे देती है?जवाब: नेडी
सवाल:आधा सेब कैसा दिखता है?जवाब: दूसरे आधे सेब की तरह.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









