
Instagram मैसेज में इस तरह ऐड करें स्पेशल इफेक्ट्स, जानिए और भी कई कूल ट्रिक्स
AajTak
Instagram कई लोगों को फेवरेट फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. Instagram पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कई तरह के फीचर्स दिए जाते हैं. एक अपडेट में Facebook ने Messenger को मर्ज कर दिया था. इसके बाद इसमें कई फीचर्स ऐड किए गए.
Instagram कई लोगों को फेवरेट फोटो शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. Instagram पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कई तरह के फीचर्स दिए जाते हैं. एक अपडेट में Facebook ने Messenger को मर्ज कर दिया था. इसके बाद इसमें कई फीचर्स ऐड किए गए. Instagram DM में कस्टम चैट कलर, वैनिश मोड, कस्टम इमोजी रिएक्शन जैसे कई फीचर्स ऐड किए गए हैं. अगर आपने इन फीचर्स को ट्राई नहीं किया है तो आपको बता रहे हैं इन फीचर्स को किस तरह ट्राई कर सकते हैं. Instagram DM में आप स्पेशल इफेक्ट्स ऐड कर सकते हैं. इससे आप किसी को रिप्लाई करते हैं या किसी को मैसेज सेंड करते हैं तो आप एक नए और मजेदार अंदाज में बात कर सकेंगे. इसको शुरू करने से पहले आपको बता दें आपके पास Instagram का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. इसे आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट कर सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










