
Instagram पोस्ट से पैसे कमाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, बहुत ज्यादा फॉलोवर्स की भी जरूरत नहीं
AajTak
Instagram का यूज काफी लोग करते हैं. इसका यूज कई लोग एंटरटेनमेंट, चैटिंग या पैसे कमाने के लिए करते हैं. Instagram के जरिए आप पैसे कमा सकते हैं. इसके लिए आपके पास बहुत ज्यादा फॉलोवर्स होने की भी जरूरत नहीं है. अगर आपके पास 1,000 फॉलोवर्स भी हैं और उसके साथ आपका एंगजमेंट बढ़िया है तो आप आराम से Instagram से पैसे कमा सकते हैं.
Instagram का यूज काफी लोग करते हैं. इसका यूज कई लोग एंटरटेनमेंट, चैटिंग या पैसे कमाने के लिए करते हैं. Instagram के जरिए आप पैसे कमा सकते हैं. इसके लिए आपके पास बहुत ज्यादा फॉलोवर्स होने की भी जरूरत नहीं है. अगर आपके पास 1,000 फॉलोवर्स भी हैं और उसके साथ आपका एंगजमेंट बढ़िया है तो आप आराम से Instagram से पैसे कमा सकते हैं. यहां पर आपको Instagram से पैसे कमाने के कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे. इन टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से Instagram पर एंटरटेनमेंट करने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकेंगे. इसके लिए सबसे पहला तरीका है आप इन्फ्लुएंसर बन जाएं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मतलब आप अपने ऑनलाइन फॉलोवर्स सर्किल पर प्रभाव डाल सकें. इसे आसान भाषा में समझें तो आपके पोस्ट से अगर आपके हजारों फॉलोवर्स प्रभावित होते हैं तो आप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. इसके जरिए आप किसी ब्रांड के साथ मिलकर उसके प्रोडक्ट को अपने प्रोफाइल से प्रोमोट कर सकते हैं. फॉलोवर्स और एंगजमेंट के हिसाब से पोस्ट का रेट तय होता है. अगर आपके पास काफी फॉलोवर्स और एंगजमेंट काफी अच्छा है तो आपको एक पोस्ट के लिए कई हजार रुपये तक मिल सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










