
Instagram पर नाबालिग को हुआ 'लड़की' से प्यार, सच्चाई जानकर उसके घर के बाहर की फायरिंग
AajTak
इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़के की दोस्ती एक लड़की से हुई. दोनों के बीच हर रोज घंटों चैट होती रही. लड़की अपनी खूबरसूरत फोटो अपलोड करती थी. लड़के को लड़की से प्यार हो गया. मगर, जब उसे लड़की की सच्चाई का पता चला तो वह बौखला गया. उसने लड़की के घर के बाहर दोस्तों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी.
दिल्ली में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़के की दोस्ती एक लड़की से हुई. दोनों के बीच हर रोज घंटों चैट होती रही. लड़की अपनी खूबरसूरत फोटो अपलोड करती थी. लड़के को लड़की से प्यार हो गया.
मगर, जब उसे लड़की की सच्चाई का पता चला तो वह बौखला गया. उसने लड़की के घर बाहर अपने दोस्तों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी. पुलिस ने फायरिंग करने वाले लड़के और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में रहने वाले 17 साल के एक लड़के की इंस्टाग्राम पर एक लड़की से मुलाकात दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच घंटों चैट होना शुरू हो गई. लड़की इंस्टाग्राम पर रोज अपनी तस्वीरें अपलोड किया करती थी.
तस्वीरों पर फिदा हुआ नाबालिग, सच्चाई जान बौखलाया
लड़की की अपलोड की गई सुंदर तस्वीरों पर 17 साल का नाबालिग लड़का फिदा हो गया. उसका मन लड़की से मुलाकात करने का हुआ. नाबालिग ने लड़की के बारे में जानकारी निकाली. मगर, लड़की सच्चाई जान उसके होश उड़ गए. नाबालिग लड़की जिसे लड़की मानकर इतने दिनों से बात कर रहा था असल में वह एक लड़का था, जिसका नाम शानू है. जो लड़की के नाम का अकाउंट इंस्टाग्राम पर बनाए हुए था और लड़की बन कर उससे बात कर रहा था.
दोस्तों संग मिलकर किए लड़के के घर पर फायर

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








