
Instagram पर झटपट एडिट होगा वीडियो, आ रहे हैं नए AI टूल्स, बदल सकेंगे कपड़े और बैकग्राउंड
AajTak
Instagram में एक दमदार फीचर दस्तक देने जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स बड़ी ही आसानी से वीडियो एडिट कर सकेंगे. Instagram के बॉस Adam Mosseri ने हाल ही में इसका टीजर भी पेश किया, जिसमें बताया है कि अपकमिंग AI फीचर कैसा होगा. इसके लिए उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें इन अपकमिंग फीचर्स को दिखाया है. आइए इसके बारे में डिडेल्स में जानते हैं.
Instagram एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है और अब इस प्लेटफॉर्म पर कई AI एडिटिंग टूल्स शामिल होने जा रहे हैं. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से वीडियो को एडिट कर सकेंगे. इन टूल्स को अगले साल लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए किसी स्पेशल एडिटिंग टूल्स की जरूरत नहीं होगी. Instagram के बॉस Adam Mosseri ने हाल ही में इसका टीजर भी पेश किया.
Adam Mosseri द्वारा शेयर किए गए टीजर में टूल ने कुछ शानदार काम करके दिखाए हैं. यहां उनके कपड़े बदल दिए गए, उनका बैकग्राउंड बदल दिया गया. यहां तक उनका एक अवतार वर्जन भी तैयार कर दिया. इसके अलावा उनके गले में एक सोने की चेन भी डाल दी.
ये सभी काम Meta के Movie Gen AI ने किया है. यह एक ऐसा AI मॉडल है, जो शख्स और उनकी एक्टिविटी को रियल रखते हुए वीडियो को एडिट करने के लिए तैयार किया गया है.
Meta AI के जरिए वीडियो एडिटिंग की सुविधा देने वाला कोई अकेला प्लेयर नहीं है. इंडस्ट्री में इसके अलावा भी कई ब्रांड हैं, जो इस तरह का फीचर देते हैं. इसमें Adobe का Firefly Video tool पहले से ही क्रिएटर्स को टेक्स्ट कमांड के साथ वीडियो एडिट करने में मदद कर रहा है. OpenAI का Sora भी इसी तरह के फीचर देता है.
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरे वाले टॉप-5 स्मार्टफोन्स, 20 हजार से कम है शुरुआती कीमत, देखिए लिस्ट
Meta का कहना है कि उसका Movie Gen AI दूसरे सॉफ्टवेयर की तुलना में ज्यादा बेहतर और फास्ट काम करता है. Instagram अब तक दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया ऐप में से एक है और नया वीडियो एडिटिंग फीचर बड़े पैमाने पर ट्रेंड बदल सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








