
Instagram की बड़ी तैयारी, बदल जाएगा यूजर्स एक्सपीरियंस, बस करना होगा ये काम
AajTak
Instagram यूजर्स की जरूरत को देखते हुए एक नया अपडेट आ रहा है. अपकमिंग अपडेट के बाद यूजर्स आसानी से अपनी रेकेमेंडेशन को रिसेट कर सकेंगे, जिससे यूजर्स अपने इंटरेस्ट का कंटेंट देख पाएंगे और गैर जरूरी कंटेंट को दूर कर सकेंगे. इसमें यूजर्स को Not intrested जैसे ऑप्शन भी देखने को मिलेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Instagram एक नया फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स एक्सपीरियंस बदल जाएगा. नया अपडेट आने के बाद यूजर्स Explore, Reels और Feed पर आने वाले रेकेमेंडेशन को रीसेट कर सकेंगे. इस फीचर का मकसद गैर जरूरी पोस्ट को उनके पोस्ट और स्टोरीज से हटाना है.
Instagram इसकी मदद से अपने यूजर्स को सेफ और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देना चाहती है, यह खासकर का यंग यूजर्स के लिए है. इस नए फीचर्स को जल्द ही ग्लोबल यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.
Instagram की तरफ से आगे भी कंटेंट का रेकेमेंडेशन दिया जाएगा. इसके अलावा यूजर्स चाहें तो अकाउंट को रिव्यू भी कर सकते हैं और गैर जरूरी अकाउंट्स को अनफॉलो भी कर सकते हैं, जिसके लिए यूजर्स को Interested और Not Interested का ऑप्शन देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Instagram पर बिना सीन किए कैसे पढ़ें मैसेज, यहां देखें फुल स्टेप्स
इसके लिए यूजर्स को पोस्ट कॉर्नर पर तीन डॉट का ऑप्शन मिलेगा, वहां Interested सिलेक्ट करना होगा. ऐप में Not Interested का भी ऑप्शन देखने को मिलेगा.
Instagram दावा कर चुका है कि यूजर्स को रेकेमंडेशन के लिए दोबारा पर्सनालाइज करना होगा. आपके इंट्रेक्शन के आधार पर आपको कंटेंट का रेकेमंडेशन दिया जाएगा. जब भी यूजर्स इसको रिसेट करेंगे, तो उन्हें अकाउंट को रिव्यू करने का ऑप्शन मिलेगा. यहां आप उन फॉलोइंग अकाउंट को अनफॉलो कर सकते हैं, जिनका कंटेंट नहीं देखना चाहते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










