
Instagram का नया फीचर, अपने आप फिल्टर हो जाएंगे एब्यूसिव मैसेज, ऐसे करें यूज
AajTak
Instagram पर यूजर्स को गाली और हेट स्पीच से बचाने के लिए नया फीचर लाया गया है. इस टूल की मदद से यूजर्स डायरेक्ट मैसेज में गाली से बच सकते हैं. इससे आप उन अकाउंट्स से भी बच सकते हैं जिनको आपने ब्लॉक कर रखा है और वो दूसरे अकाउंट से आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करते हैं.
Instagram पर यूजर्स को गाली और हेट स्पीच से बचाने के लिए नया फीचर लाया गया है. इस टूल की मदद से यूजर्स डायरेक्ट मैसेज में गाली से बच सकते हैं. इससे आप उन अकाउंट्स से भी बच सकते हैं जिनको आपने ब्लॉक कर रखा है और वो दूसरे अकाउंट से आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करते हैं. Instagram गाली वाले शब्दों को डायरेक्ट मैसेज या DM सेक्शन में फिल्टर आउट कर देगा. इसके लिए एक नया टूल बनाया गया है. ये टूल offensive words, phrases, and emojis को फिल्टर आउट कर देगा ताकि वो आप तक ना पहुंच सकें. इसके लिए फोटो शेयरिंग ऐप Instagram ने एंटी-डिस्क्रिमिनेशन और एंटी बुलिंग आर्गेनाइजेशन के साथ काम किया है. इसकी मदद से गाली वाले और अपमान करने वाले वर्ड्स की लिस्ट बनाई गई है. इसके लिए आप अपनी खुद की भी लिस्ट बना सकते हैं. इससे ये टूल आपको उन वर्ड्स से भी बचाएगा जो आपके लिए offensive है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










