
Inside Story: धोखा, जुर्म और जालसाजी का रास्ता... पुलिस अकादमी में कैसे दो साल तक SI की ट्रेनिंग लेती रही 'मोना'
AajTak
वो कभी सूबे के एडीजी के साथ टेनिस खेलती थी, तो कभी पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में गेस्ट बन कर जाती थी. और कभी किसी कोचिंग सेंटर में जाकर पुलिस की परीक्षा कैसे क्रैक की जाए, इस पर नए-नए स्टूडेंट्स को ज्ञान की घुट्टी पिलाती थी. लेकिन उसका सच कुछ और ही था.
एक लड़की राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए इम्तिहान देती है. इसके बाद जब उसका रिजल्ट आता है, तो वो लड़की खुशी-खुशी अपने घर और गांववालों को बताती है कि वो अब सब इंस्पेक्टर बन गई है. इसके बाद अगले दो साल तक वो राजस्थान पुलिस अकादमी में बकायादा ट्रेनिंग लेती है. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद बारी आती है पोस्टिंग की. मगर जैसी ही पोस्टिंग की बारी आती है, तो एक ऐसा खुलासा होता है, जिसे सुनकर पूरी पुलिस अकादमी में हड़कंप मच जाता है.
वर्दी की धौंस
वो सूबे के एडीजी के साथ टेनिस खेलती, तो कभी पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में गेस्ट बन कर अपियर होती. और कभी किसी कोचिंग सेंटर में जाकर पुलिस की परीक्षा कैसे क्रैक की जाए, इस पर नए-नए स्टूडेंट्स को ज्ञान की घुट्टी पिलाती थी. कुल मिलाकर, उसका रौब ऐसा था कि बड़े से बड़ा पुलिस अफसर भी गच्चा खा जाए. वो जब चाहे जिसे चाहे वर्दी की धौंस दिखा कर चुप करा देती थी.
बंडलबाज़ निकली वर्दीवाली लड़की
लेकिन एक दिन जब उसके रौब-दाब ठसक, पुलिसिया चाल-ढाल और वर्दी के तिलिस्म से पर्दा हटा तो पता चला कि वो कोई पुलिस अफसर नहीं बल्कि नंबर एक की बंडलबाज़ लड़की है, जिसने राजस्थान पुलिस एकेडमी की कमियों का फायदा उठाते हुए ना सिर्फ दो साल तक फर्जी तरीके से पुलिस सब इंसपेक्टर की ट्रेनिंग ली, बल्कि इसी ट्रेनिंग के दौरान पुलिस वाली होने का ऐसा धमाल मचाया कि जब पोल खुली तो उसके संपर्क में आने वाले लोग उसका सच जान कर हैरत में पड़ गए.
पुलिस भर्ती परीक्षा में नाकाम हो गई थी मोना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









