
INS Vikrant पर लगी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाली तोप AK-630, दुश्मन की रूह कांपेगी
AajTak
भारतीय नौसेना के नए स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikrant पर दुनिया की सबसे खतरनाक AK 630 गन को इंस्टॉल कर दिया गया है. यह गन कंप्यूटर के साथ जुड़ी होती है, जो दुश्मन टारगेट की तरफ घूम-घूम कर गोलियां बरसाती है. आइए जानते हैं कि इस गन की ताकत और रेंज क्या है?
भारतीय नौसेना (Indian Navy) के पहले स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) पर एके 630 सीआईडब्ल्यूएस गन (AK 630 CIWS Gun) तैनात कर दी गई है. यह जानकारी नहीं मिली है कि कितनी गन लगाई गई हैं लेकिन इसके लगने से युद्धपोत की सुरक्षा बढ़ गई है. हालांकि पहले ही यह जानकारी मिल रही थी कि विक्रांत पर चार ऐसी गन्स लगाई जाएंगी.
एके 630 सीआईडब्ल्यूएस गन (AK 630 CIWS Gun) एक क्लोज़-इन वेपन सिस्टम है. यह एक खास तरह की रोटरी यानी घूमने वाली तोप होती है. जो दुश्मन के टारगेट की दिशा में घूमते हुए उसपर गोलियां बरसाती है. यह हमला इतना ताबड़तोड़ होता है कि इसकी गोलियों से बचना मुश्किल है. इस तोप का वजन करीब 1800 किलोग्राम होता है. यह ऑटोमैटिक होती है. इसकी बैरल यानी नली 57 से 64 इंच हो सकती है.
इसे चलाने के लिए सिर्फ एक आदमी की जरुरत होती है. यह चारों दिशाओं में किसी भी एंगल पर घूम कर दुश्मन टारगेट पर हमला कर सकती है. इसकी फायरिंग रेंज 4000 राउंड्स प्रति मिनट से लेकर 10 हजार राउंड्स प्रति मिनट है. रेंज 4000 से 5000 मीटर यानी चार से पांच किलोमीटर होती है. टारगेट जैसे ही इसकी रेंज में आता है ये खुद ही फायरिंग शुरू कर देता है. इसकी गोलियों के लिए इसमें बेल्ट लगाई जाती है. ये बेल्ट 1000 राउंड से लेकर 4000 राउंड तक होती है.
भारत सरकार ने इसके लिए स्वदेशी गोलियों का निर्माण किया है. ये गोलियां 30 मिलिमीटर की होती है. इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड के सीएमडी सत्यनारायण नुवाल ने बताया कि हमने भारतीय नौसेना को इन गोलियों की पहली खेप भेज दी है. इन गोलियों को लेकर नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडिमिरल एसएन घोरमडे ने कहा कि देश में बनी गोलियों से विदेशी गोलियां मंगाने का खर्च बचेगा. यह भारत के निजी रक्षा कंपनियों के लिए बड़ी अचीवमेंट है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







