
INS विक्रांत फंड दुरुपयोग मामले में BJP नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे को मुंबई पुलिस ने दी क्लीन चिट
AajTak
मुंबई पुलिस ने कथित आईएनएस विक्रांत फंड दुरुपयोग मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया को क्लीन चिट दे दी है. इसको लेकर पुलिस ने सी (क्लोजर) समरी रिपोर्ट दाखिल कर दी है.
मुंबई पुलिस ने कथित आईएनएस विक्रांत फंड दुरुपयोग मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया को क्लीन चिट दे दी है. मुंबई पुलिस ने सी (क्लोजर) समरी रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील को आईएनएस विक्रांत के संरक्षण के लिए फंड का दुरुपयोग करने के आरोप से मुक्त कर दिया गया.
इससे पहले कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट को कर दिया था खारिज
पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यापक जांच के बाद जांचकर्ताओं को हेराफेरी का कोई सबूत नहीं मिला है. इससे पहले अगस्त में मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने क्लोजर फाइल किया था, लेकिन कोर्ट ने पर्याप्त जांच न होने का हवाला देते हुए क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था. अब सी समरी रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है.
यह भी पढ़ें: विमानों में फर्जी बम की धमकी देने वाला जगदीश उइके पुलिस के रडार पर, पढ़ें Inside Story
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया ने आईएनएस विक्रांत के लिए जनता से करीब पचास करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसका उन्होंने दुरुपयोग किया. पुलिस को सोमैया और उनके बेटे द्वारा फंड के दुरुपयोग का कोई सबूत नहीं मिला.
अभियान के तहत 57 करोड़ उगाही का किया गया था दावा

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










