
INS अरावली से हिंद महासागर में लहराया भारत का परचम, नौसेना हुई और मजबूत
AajTak
गुरुग्राम से हिंद महासागर तक भारत का परचम अब और बुलंद होगा. आईएनएस अरावली के कमीशनिंग के साथ नौसेना ने नई ताकत और आधुनिकता हासिल की है. अरावली पर्वतमाला जैसी अडिग शक्ति का प्रतीक ये बेस सिर्फ टेक्नोलॉजी का नहीं, बल्कि सहयोग और रणनीति का नया केंद्र बनेगा. देश की समुद्री सीमाओं की हिफाजत में यह मील का पत्थर साबित होगा.
भारतीय नौसेना के नए नेवल बेस आईएनएस अरावली को 12 सितंबर 2025 को गुरुग्राम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की मौजूदगी में कमीशन किया गया. शानदार कमीशनिंग सेरेमनी में नौसेना प्रमुख को 50 जवानों की गार्ड ऑफ ऑनर दी गई. पहले कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुमार सिंह ने संस्कृत में मंगलाचरण किया और फिर कमीशनिंग वारंट पढ़ा. इसके बाद नेवी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (NWWA) की अध्यक्ष शशि त्रिपाठी ने कमीशनिंग पट्टिका का अनावरण किया.
इस मौके पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि आईएनएस अरावली नौसेना को मजबूत प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सपोर्ट देगा. बढ़ते पैमाने और आधुनिक सुविधाओं को देखते हुए यह बेस सुचारू संचालन सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि ये नया बेस सिर्फ टेक्नोलॉजी का केंद्र ही नहीं होगा, बल्कि सहयोग का भी केंद्र बनेगा.
ये हमारे प्लेटफॉर्म्स और साझेदारों को महासागरों के पार जोड़ते हुए प्रधानमंत्री के MAHASAGAR (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) विजन को साकार करेगा और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका को एक पसंदीदा सुरक्षा साझेदार के रूप में और मजबूत करेगा.
कमांडिंग ऑफिसर और पूरी कमीशनिंग टीम को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे नौसेना के मूल्यों, कर्तव्य, सम्मान और साहस को हमेशा बनाए रखें और इनफॉर्मेशन डॉमिनेंस के जरिए एक्सीलेंस की ओर बढ़ते रहें. आईएनएस अरावली का नाम अडिग और मजबूत अरावली पर्वतमाला से लिया गया है. ये बेस नौसेना के विभिन्न सूचना और संचार केंद्रों को सपोर्ट करेगा, जो भारत और भारतीय नौसेना की कमांड, कंट्रोल और मेरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (MDA) प्रणाली की रीढ़ हैं.
INS अरावली का क्रेस्ट (चिन्ह) पहाड़ की आकृति को दर्शाता है, जो अरावली पर्वतमाला की मजबूती और अडिगता का प्रतीक है. इसके साथ उगते सूरज की छवि है, जो सतत चौकसी, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के नए युग का संकेत देती है. ये क्रेस्ट भारत की समुद्री सुरक्षा की रक्षा के लिए नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कमीशनिंग समारोह में वाइस एडमिरल संजय वत्सायन (VCNS), वाइस एडमिरल तरुण सोबती (DCNS), नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी और कई विशेष अतिथि मौजूद रहे.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










