
Indore News: फिल्मी तर्ज पर बच्चे को गिरवी रख करता था धोखाधड़ी, जानिये कैसा देता था वारदात काे अंजाम
ABP News
इंदौर में बच्चों को गिरवी रख ठगी करने का मामला सामने आया है. जानें कैसे आरोपी देता था वारदात को अंजाम और कैसे हुआ गिरफ्तार?
Indore News: इंदौर में लगातार ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, ऐसे ही इंदौर शहर में अलग-अलग जगह पर बच्चों को गिरवी रख ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी बच्चों को गिरवी रख खरीदारी किया करता था और फरार हो जाता था. दरअसल पिछले दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया था. चंदननगर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी बीच आरोपी द्वारा सदर बाजार इलाके में बच्चे को गिरवी रख ठगी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया.
बता दें कि शबाना नामक महिला ने सदर बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात युवक अपने बच्चे को साथ लेकर मेरी कपड़ों की दुकान पर पहुंचा था जहां उसने ₹15000 से अधिक के कपड़े खरीदे और यह बोल कर गया कि यह मेरा बेटा यहां बैठा है, मैं कपड़े दिखा कर वापस आ रहा हूं, जब आरोपी वापस नहीं लौटा तो उसने बच्चे से पूछा तो बच्चे द्वारा मना किया गया कि यह मेरे पापा नहीं हैं. ठगी का अहसास होने के बाद शबाना सीधे थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी तक पहुंच गई जिसके बाद शनिवार देशराज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












