
Indonesia: पत्नी का बुर्का पहनकर एयरपोर्ट में घुस गया Corona Positive शख्स, एक गलती ने खोल दी पोल
Zee News
कोरोना से संक्रमित एक शख्स अपनी पत्नी का बुर्का पहनकर नकली RT-PCR रिपोर्ट की मदद से एयरपोर्ट में दाखिल हो गया. किसी को पता लगे बिना वो फ्लाइट में भी चढ़ गया, लेकिन उसकी एक गलती से पोल खोल दी और वो पकड़ा गया.
जकार्ता: एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट से बचने के लिए लोग हर मुमकिन तरीका अपनाते हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा लोग ही होते हैं जो इसमें कामयाब हो पाते हैं. हाल ही में इंडोनेशिया (Indonesia) से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के जेहन में वायरस का डर यूं बैठा कि उसने भागने का मास्टरप्लान बना लिया. हैरानी की बात ये रही कि वो काफी हद तक कामयाब भी रहा, लेकिन एक गलती ने उसे पकड़वा दिया. ये घटना जुलाई में हुई, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी के नाम से फ्लाइट टिकट बुक की, और फिर उसी का बुर्का पहनकर फ्लाइट में चढ़ गया. इस दौरान उसने अपना परिचय अपनी पत्नी के तौर पर दिया. अधिकारियों को चकमा देने के लिए शख्स ने नकाब से अपना चेहरा ढंक लिया. साथ ही नकली आईडी कार्ड और कोरोना नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट भी बनवा ली. सारी तैयारियों करने के बाद ये शख्स जकार्ता से टेरनाटे जा रही फ्लाइट में चढ़ गया, और इस दौरान किसी को भी इस बात का शक नहीं हुआ, कि वो औरत नहीं मर्द है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



