
Indo-China Border Dispute: लद्दाख सीमा पर चीन बढ़ा रहा ताकत, दोगुनी की फाइटर जेट्स की संख्या
AajTak
चीन ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर की तरफ ज्यादा लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं. ऐसी खबर आई है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के दूसरी तरफ अपने फाइटर जेट्स की संख्या दोगुनी कर दी है. इससे पहले एक अमेरिकी मिलिट्री ऑफिसर ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में माहौल गर्म हो रहा है.
अमेरिकी मिलिट्री ऑफिसर ने हाल ही में बयान दिया था कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में माहौल गर्म हो रहा है. इस बयान के बाद खबर आई है कि चीन ने सीमा पार अपने फाइटर जेट्स की संख्या बढ़ा दी है. उसने भारतीय इलाके के पास मौजूद अपने मुख्य सैन्य बेस पर फाइटर जेट्स की संख्या दोगुनी कर दी है.
सीमा विवाद के दौरान चीन अपने सैन्य बेस होतान से ही अपने वायु सैनिक ऑपरेशंस को अंजाम दे रहा था. अब इस बेस पर 25 फाइटर जेट्स की तैनाती की खबर मिली है. उच्च सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी इंडिया टुडे के साथ साझा की है. फाइटर जेट्स की संख्या पहले की तैनातियों से काफी ज्यादा बताई जा रही है.
भारतीय रक्षा एजेंसियां लगातार सीमा पार की गतिविधियों पर बारीक नजर रख रही हैं. सेना किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. चीन इस समय शाक्चे में नया फाइटर एयरक्राफ्ट बेस बना रहा है. ताकि LAC के पास चीनी वायु सेना की ताकत में इजाफा किया जा सके. भारतीय पक्ष का मानना है कि चीनियों को ये लगा होगा कि भारतीय वायु सेना संघर्ष की स्थिति में ज्यादा तेजी से सक्रिय हो सकती है, इसलिए वह नए एयरबेस बना रही है. लड़ाकू विमानों की तैनाती बढ़ा रही है.
सूत्रों के अनुसार चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स ने हाल फिलहाल में ऐसे एयरबेस को अपग्रेड करने का काम किया है. विमानों के लिए शेल्टर बनाए हैं. रनवे की लंबाई बढ़ाई गई है. ज्यादा संख्या में चीनी सैनिक तैनात किए गए हैं. भारतीय सेनाएं लगातार तीन चीनी एयरबेस पर नजर बनाए हुए हैं. ये हैं काशगर, होतान और न्गारी गुंसा. इसके अलावा जिन एयरबेस पर नजर रखी जानी हैं- शिग्त्से, ल्हासा गोंकर, निंगची सऔर चाम्दो पांग्ता.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









