
Indian Wheat: भारतीय गेहूं को लेकर यूएई के इस फैसले की क्या है असली वजह? ऋचा चड्ढा क्यों हो गईं ट्रोल
AajTak
Indian Wheat: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत से आयात किए गए गेहूं और आटे को देश से बाहर बेचने पर चार महने की रोक लगाने का ऐलान किया था. यह फैसला एक तरह से आश्वासन है कि भारत से यूएई में गेहूं का जो भी आयात हुआ है, उसका इस्तेमाल यूएई की घरेलू खपत के लिए किया जाएगा. लेकिन इस फैसले को कई लोगों ने गलत समझ लिया और इसे पैगंबर पर टिप्पणी से हुए विवाद से जोड़ दिया.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का भारत से आयात किए गए गेहूं और आटे को देश से बाहर बेचने पर रोक लगाने का फैसला कल से ही चर्चा में है.
यह फैसला एक तरह से आश्वासन है कि भारत से यूएई में गेहूं का जो भी आयात हुआ है, उसका इस्तेमाल यूएई की घरेलू खपत के लिए ही किया जाएगा.
यूएई के इस ऐलान के साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. कई लोग इस खबर को गलत समझ बैठे और यूएई पर निशाना साधने लगे. लोगों को लगा कि यूएई ने भारत से गेहूं खरीदने पर ही रोक लगा दी है.
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी यूएई के इस फैसले को गलत संदर्भ में समझकर ट्वीट किया, जिसके बाद वह काफी ट्रोल भी हुईं. उन्होंने इसे पैगंबर पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी से जोड़ते हुए कहा, नफरत फैलाने के वैश्विक आर्थिक दुष्परिणाम.
हालांकि, बाद में ऋचा ने गलती का एहसास होने पर ट्वीट डिलीट कर माफी मांगी.
बता दें कि यूएई उन देशों में भी शामिल रहा है, जिन्होंने बीजेपी नेताओं की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर निंदा की थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









