
Indian Railways: वाराणसी-देवघर और गया-हावड़ा के बीच चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें, देखें स्टॉपेज, टाइमिंग और पूरा शेड्यूल
AajTak
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दिनांक 15 सितंबर 2024 को छः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को देश को नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे, उसमें वाराणसी से देवघर और गया से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं. आज हम आपको इन ट्रेनों के रूट, स्टापेज़ और शेड्यूल के बारे में जानकारी देंगे ताकि आपको इन ट्रेनों में यात्रा करने में आसानी हो.
यहां देखें वाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन का रूट, स्टापेज़ और टाइमिंग
गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. उद्घाटन स्पेशल वंदे भारत ट्रेन देवघर से बनारस के लिए चलेगी. इसके बाद 16 सितंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से वाराणसी और देवघर के बीच चलेगी. दिनांक 16 सितंबर 2024 से गाडी संख्या 22500/22499 वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन वाराणसी और देवघर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी.
गाड़ी संख्या 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से 06.20 बजे खुलकर 07.00 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 08.15 बजे सासाराम, 09.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा, 11.30 बजे किउल, 13.15 बजे जसीडीह रुकते हुए 13.40 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 22499 देवधर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस देवघर से 15.15 बजे खुलकर 15.22 बजे जसीडीह, 16.40 बजे किउल, 17.48 बजे नवादा, 19.10 बजे गया, 20.18 बजे सासाराम एवं 21.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए 22.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी.
यहां देखें गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का रूट, स्टापेज़ और टाइमिंग
यह ट्रेन दिनांक 15 सितंबर 2024 को गया से उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी तथा दिनांक 18 सितंबर 2024 से गया और हावड़ा के मध्य नियमित परिचालन किया जायेगा. नियमित रूप से चलने के दौरान दिनांक 18 सितंबर 2024 से गाडी संख्या 22303/22304 हावड़ा-गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन गया और हावड़ा से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








