
Indian Railways: रेलवे ने आज 32 ट्रेनों का बदला रूट, करीब 150 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट
AajTak
List of Cancelled Trains: भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. रेलवे ने आज, 7 नवंबर को भी 100 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी हैं. आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनें आज रद्द और डायवर्ट की गई हैं.
Cancelled Trains Today, Indian Railways: भारतीय रेलवे से हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे लगातार विकास कार्यों में जुटा रहता है. इसी वजह से कई बार रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है तो कई ट्रेनों तो डाइवर्ट करना पड़ता है. हालांकि, यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रेलवे पहले ही प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी कर देता है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने आज (सोमवार), 7 नवंबर 2022 को 100 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जिसमें 142 ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल (Fully Cancelled) की गई हैं, जबकि 21 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द (Partially Cancelled) किया गया है.
भारतीय रेल की नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 19 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट (Diverted Trains) किए गए हैं, जबकि रेलवे ने 32 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया है. इन ट्रेनों में दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों की कई गाड़ियां शामिल हैं.
क्यों कैंसिल हुई है ट्रेनें? NTES ट्रेनों को कैंसिल होने पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताता है. माना जाता है कि विभन्न रूट्स पर पटरियों के दोहरीकरण एवं रेलवे के इंटरलॉकिंग और नॉनइंटरलॉकिंग कार्यों समेत अनेक परिचालन कारणों (Operating Reasons) से ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है.
रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट
ऐसे में ट्रेन में सफर करने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या रीशेड्यूल तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते है.
वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






