
Indian Railways: यात्रियों के लिए खुशखबरी, दो दर्जन रेलवे स्टेशन पर लगाए गए ATVM, टिकट लेने में होगी आसानी
AajTak
Indian Railway Tickets: यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाई जा रही हैं. इससे यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी.
Indian Railways: ट्रेन से यात्रा के दौरान टिकट के लिए लंबी लाइन में लगना किसी मुसीबत से कम नहीं होता. ऐसे में अक्सर जल्दबाजी में जो लोग स्टेशन पर पहुंचते हैं, टिकट लेने के चक्कर में ट्रेन छूट भी जाती है, क्योंकि टिकट काउंटर पर लंबी कतार लगी होती है. जब तक वह टिकट खरीदते हैं तब तक ट्रेन उस स्टेशन से खुल चुकी होती है. इस मुसीबत से छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक पहल की है.
यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन (एटीवीएम) लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्री टिकट के साथ प्लेटफॉर्म टिकट लेने के लिए भीड़भाड़ से बच सकें. इसी क्रम में पहले चरण में पूर्व मध्य रेल के ए-1 एवं ए ग्रेड के 24 प्रमुख स्टेशनों पर कार्ड आधारित एटीवीएम स्थापित किए गए हैं.
एटीवीएम से इस तरह से मिलेगा टिकट एटीवीएम के जरिए रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं. एटीवीएम से प्लेटफॉर्म टिकट भी कटाया जा सकता है. एटीवीएम से टिकट लेने के लिए यात्रियों को सबसे पहले टिकट काउंटर से स्मार्ट कार्ड लेना होगा. स्मार्ट कार्ड एक बार लेने के बाद इसे कभी भी रिचार्ज कराया जा सकेगा. इस कार्ड के जरिए ही टिकट के पैसे का भुगतान होता है.
ईसीआर के इन स्टेशनों पर शुरू हुई सुविधा यह सुविधा पूर्व मध्य रेल के दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय,सोनपुर, धनबाद और समस्तीपुर रेल मंडल में पड़ने वाले चुनिंदा बड़े रेलवे स्टेशनों पर शुरू की गई है. जिसमें.दानापुर मंडल के पटना जं. पर 06, बक्सर, आरा, दानापुर, राजेन्द्रनगर, पाटलिपुत्र स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 21 कार्ड आधारित एटीवीएम स्थापित किए गए हैं. इसी तरह धनबाद मंडल के धनबाद स्टेशन पर 04, डाल्टेनगंज एवं कोडरमा स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 10 कार्ड आधारित एटीवीएम लगाए गए हैं.
पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं गया जं. पर 04-04 तथा डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 14 कार्ड आधारित एटीवीएम लगाये गये हैं.इसी तरह सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर 04, हाजीपुर, बरौनी एवं खगड़िया स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 13 एटीवीएम लगाए गये हैं.समस्तीपुर मंडल के दरभंगा स्टेशन पर 04, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर 03-03 मशीन सहित कुल 22 एटीवीएम लगाए गए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








