
Indian Railways: ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना कटता है चार्ज? जानिए रेलवे के नियम
AajTak
किसी वजह से अगर हमें अपनी यात्रा कैंसिल करनी हो तो रेलवे कन्फर्म टिकट पर कैंसिलेशन चार्ज भी काटता है. क्या आप जानते हैं कि रेलवे आपसे टिकट के कैंसिलेशन का कब और कितना चार्ज काटता है? आइए जानते हैं क्या है नियम.
हमारे देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना ट्रेनों से सफर करता है. यही वजह है कि भारतीय रेलवे को हमारे देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. अक्सर हम अपनी यात्रा को पहले से प्लान करके टिकट रिजर्व कर लेते हैं. लेकिन किसी वजह से अगर हमें अपनी यात्रा कैंसिल करनी हो तो रेलवे कन्फर्म टिकट पर कैंसिलेशन चार्ज भी काटता है. क्या आप जानते हैं कि रेलवे आपसे टिकट के कैंसिलेशन का कितना चार्ज काटता है?
आइए जानते हैं कौन सी श्रेणी में कितनी देर पहले टिकट कैंसिल करने पर कितने रुपये कैंसिलेशन चार्ज के रूप में कटेगा
> अगर आपका टिकट कंफर्म है और आप ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 48 घंटे पहले अपना टिकट कैंसिल करवाते हैं तो एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास के कंफर्म टिकट टिकट पर ₹240 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज प्रति यात्री कटता है. इसी तरह अगर आपका टिकट सेकंड एसी का है तो इसके लिए रेलवे आपसे ₹200 कैंसिलेशन चार्ज वसूलता है.
> अगर आपका टिकट थर्ड एसी एसी चेयर का या थर्ड एसी इकोनामी क्लास का है तो 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर आपसे रेलवे 180 रुपये चार्ज वसूलता है. इसी तरह स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये और सेकंड क्लास के लिए 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज निर्धारित किया गया है.
> ट्रेन की डिपार्चर टाइम से अगर आप 48 घंटे से कम और 12 घंटे पहले तक कंफर्म टिकट कैंसिल करते हैं तो ऐसे में कैंसिलेशन चार्ज के रूप में टिकट की धनराशि का 25% रेलवे काट लेगा.
> अगर आप ट्रेन के निर्धारित डिपार्चर टाइम से 12 घंटे से कम और ट्रेन के खुलने के 2 घंटे पहले तक कंफर्म टिकट कैंसिल करते हैं तो आपकी टिकट की धनराशि का 50% कैंसिलेशन चार्ज के रूप में कटेगा.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









