
Indian Railways: ट्रेन के बीच में ही क्यों होते हैं AC कोच के डिब्बे? वजह जान रह जाएंगे हैरान!
AajTak
Railway Update: रेलवे के अधिकारी और रेल एक्सपर्ट सुनील राजोरिया कहते हैं कि इसमें सबसे पहला कारण रेल सुरक्षा असल रेलवे ने ये क्रम यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से लगाया था जो आज तक चलता रहा है. इस सवाल का जवाब कई लोग अलग-अलग तरीके से देते हैं.
Indian Railways: आपने हमेशा देखा होगा कि अधिकतर ट्रेन में कोच का क्रम एक जैसा ही रहता है. पहले इंजन फिर जनरल डिब्बे और फिर ए.सी. कोच और उनके बाद फिर जनरल डिब्बे ऐसे में एक सवाल आपके दिमाग में हमेशा आता होगा कि आखिर ट्रेन के बीच मे ही एसी कोच को क्यों लगाया जाता है. अधिकतर ट्रेन में कोच का डिजाइन लगभग एक समान ही होता है. सबसे पहले इंजन, फिर जनरल डिब्बा, फिर कुछ स्लीपर और बीच में एसी डिब्बे उसके बाद फिर से स्लीपर और स्लीपर के बाद एक या दो जनरल डिब्बा और लास्ट में गार्ड रूम. अगर फुल एसी ट्रेन है तो मामला अलग है.
रेलवे के अधिकारी और रेल एक्सपर्ट सुनील राजोरिया कहते है कि इसमें सबसे पहला कारण रेल सुरक्षा असल रेलवे ने ये क्रम यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से लगाया था जो आज तक चलता रहा है. इस सवाल का जवाब कई लोग अलग-अलग तरीके से देते हैं. हालांकि, कोई भी सही से नहीं जान पाता कि आखिर इन एसी डिब्बे को ट्रेन के बीच में ही क्यों लगाया जाता है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है.
असल मे ट्रेन में कोच का क्रम सुरक्षा और यात्रियों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाता है. एसी कोच, लेडीज कंपार्टमेंट ट्रेन के बीच में होते हैं. जबकि इंजन के एकदम पास समान रखने के लिए लगेज कोच लगाए जाते हैं. इसके पीछे तर्क ये दिया जाता है कि एसी कोच में बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत का सामना न करना पड़े.
एग्जिट गेट एसी डिब्बों के सामने होते हैं इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर निकास द्वार बीच में ही होता है और जब ट्रेन रुकती है तो एसी कोच के यात्रियों को ही सबसे पहले मौका मिलता है स्टेशन से बाहर निकलने का, यानी स्टेशन में यात्रियों की भीड़ बढ़े उससे पहले ही स्टेशन से एसी कोच यात्रियों का निकासी हो जाये एग्जिट डोर से यह भी कारण रहा है जिसकी वजह से एसी कोच को बीच मे रखा जाता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









