
Indian Railways: कश्मीर घाटी सहित कई मार्गों पर शुरू होने जा रही है विशेष ट्रेन सेवा, देखें पूरा रूट
AajTak
Indian Railways: रेल यात्रियों की सेवाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने वर्तमान में विभिन्न रेल मार्गों पर कई नई अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं.
रेल यात्रियों की सेवाओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे ने वर्तमान में विभिन्न रेल मार्गों पर कई नई अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने जा रही है. रेल मंत्रालय के अनुसार, ये अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवाएं यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाती हैं. रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अब उत्तर रेलवे ने कश्मीर घाटी में अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन करने का फैसला किया है. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेल द्वारा नई अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को आवाजाही में सुगमता होगी। pic.twitter.com/1vJnX4wToS वर्तमान में जिन कुछ प्रमुख रेल मार्गों से ये अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी उनमें बारामूला जंक्शन- बनिहाल खंड (जम्मू और कश्मीर), बारामूला जंक्शन - बडगाम खंड (जम्मू और कश्मीर), दिल्ली - टूंडला खंड (उत्तर प्रदेश), फफूंद खंड (उत्तर प्रदेश) कानपुर मध्य शामिल हैं. इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी. ये ट्रेने कश्मीर घाटी में छोटे से छोटे स्टेशनों को कवर करेंगी.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









