
Indian Railway: रेलवे के विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, तीन महीने में हजारों लोगों ने की यात्रा
AajTak
Vistadome Coach Train: केंद्रीय मंत्री राव साहब दानवे ने ट्वीट किया, ''रेल यात्रा के दौरान खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए तैयार किए गए भारतीय रेलवे के विस्टाडोम कोचों को मुंबई-पुणे, मुंबई-गोवा रूटों पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. तीन महीनों में 20 हजार से ज्यादा यात्रियों ने विस्टाडोम कोच के जरिए सफर किया.''
Indian Railways Vistadome coaches: पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा हाल ही में शुरू की गई विस्टाडोम कोच (Vistadome coaches Train) वाली ट्रेनों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हजारों यात्री इस ट्रेन के जरिए से यात्रा कर रहे हैं. सेंट्रल रेलवे ने जानकारी दी है कि तीन महीने के भीतर ही 20 हजार से अधिक यात्री विस्टाडोम ट्रेन से यात्रा कर चुके हैं, जिससे सेंट्रल रेलवे को काफी कमाई हुई है. रेल यात्रा के दौरान खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए तैयार किए गए भारतीय रेलवे के विस्टाडोम कोचों को मुंबई-पुणे, मुंबई-गोवा रूटों पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। तीन महीनों में 20 हजार से ज्यादा यात्रियों ने विस्टाडोम कोच के जरिए सफर किया। @RailMinIndia pic.twitter.com/TkGFlMtSBv

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










