
Indian Railway: रेलवे की पंजाब सरकार को चेतावनी, माइनिंग नहीं रोकी तो ढह जाएंगे ये पुल
AajTak
भारतीय रेलवे ने पंजाब सरकार से अवैध माइनिंग पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया है. रेलवे ने पंजाब सरकार को चेतावनी पत्र भेजते हुए कहा कि लगातार हो रहे अवैध खनन ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले पुलों को असुरक्षित बना दिया है.
Indian Railway News: भारत सरकार के रेल विभाग ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हिमाचल- जम्मू के रास्ते में हो रहे अवैध खनन को नहीं रोका गया तो राज्य को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले रेलवे पुल टूट जाएंगे.
भारतीय रेलवे ने पंजाब सरकार को भेजे गए चेतावनी पत्र में कहा कि पठानकोट-जालंधर रेलवे मार्ग का ख़ास तौर से जिक्र किया है. रेलवे के मुताबिक, इन ट्रैक से संबंधित 2 रेलवे पुल बहुत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन चक्की नदी के पास पठानकोट में इतना अवैध खनन हुआ है कि 31 जुलाई को बाढ़ आने पर रेल ब्रिज नंबर 32 का एक खंभा ढह गया और 3 अन्य खंबे क्षतिग्रस्त हो गए हैं. रेलवे पुल खंभे ढ़हने के पीछे अवैध खनन को जिम्मेदार ठहराया है. इसी तरह पुल संख्या 232 के दोनों किनारों को भी नुकसान पहुंचा है. बता दें कि पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे का चक्की पुल (Chakki Bridge) पानी के बहाव में ढह गया है.
पंजाब सरकार से किया ये अनुरोध
रेलवे ने कहा कि लगातार हो रहे अवैध खनन ने इन पुलों को असुरक्षित बना दिया है. अगर अवैध खनन नहीं रोका गया तो नदी पर बने सड़क पुलों को भी नुकसान होगा. पत्र में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए रेलवे ने पंजाब सरकार से अवैध माइनिंग पर तत्काल रोक लगाने को कहा गया है. इसके अलावा आवश्यक तकनीकी कदम उठाने और नदी तल को बहाल करने का अनुरोध किया है. रेलवे ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्य सचिव से बैठक बुलाने को भी कहा है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









