
Indian Railway: यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाने जा रहा Chhath Puja Special Trains, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
Indian Railway Chhath Puja Special Trains: इंडियन रेलवे ने बताया है कि छठ महापर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की कड़ी में कुछ और छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
Indian Railways: दिवाली का त्योहार बीत चुका है और अब सभी को छठ पूजा (Chhath Puja Special Trains) का बेसब्री से इंतजार है. यूं तो ज्यादातर लोग अपने घर जा चुके हैं, लेकिन अब भी कई लोग हैं जो छठ पूजा मनाने के लिए अपने घरों को जाना चाहते हैं. छठ त्योहार के दौरान ट्रेनों में सीटें मिलना काफी मुश्किल होता है. भारतीय रेलवे ने जनता की परेशानी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. इंडियन रेलवे ने बताया है कि छठ महापर्व में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की कड़ी में कुछ और छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









