
Indian Railway: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस रूट पर रेल सेवा प्रभावित, 10 से 16 जनवरी के बीच हमसफर एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें रद्द
AajTak
Non-interlocking Work: बिलासपुर मंडल पर जैतहरी-छुल्हा रेलखंडों के मध्य स्थित छुल्हा स्टेशन पर तीसरी लाइन डालने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है. इसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है.
Indian Railway: बिलासपुर मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. बिलासपुर मंडल में नई पटरियों को पुरानी से जोड़ा जा रहा है. जिसके चलते कई ट्रेनों को 10 जनवरी से 16 जनवरी के बीच निरस्त किया गया है. नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियाँ निरस्त रहेंगी pic.twitter.com/uBmYPuTL2Q

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










