
Indian Railway: इस दिन से फिर से शुरू होगी 'रामायण यात्रा' ट्रेन, अयोध्या समेत कई धार्मिक स्थलों की करवाएगी यात्रा, जानिए किराया
AajTak
Railway News: पूर्व में भी यह यात्रा आयोजित की गई थी जिसका पर्यटकों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया था. अब एक बार फिर आधुनिक साज सज्जा के साथ तैयार वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन इस अनूठी यात्रा के लिए चलायी जा रही है.
Indian Railways, Shri Ramayan Yatra, Dekho Apna Desh, Railway Religious Train: IRCTC द्वारा चलाई जाने वाली अति लोकप्रिय 'श्री रामायण यात्रा' 22 फरवरी को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक बार पुनः रवाना की जाएगी. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'देखो अपना देश' डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन प्रभु श्रीराम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन कराएगी. पूर्व में भी यह यात्रा आयोजित की गई थी, जिसका पर्यटकों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया था. अब एक बार फिर आधुनिक साज सज्जा के साथ तैयार वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन, इस अनूठी यात्रा के लिए चलायी जा रही है. इस आगामी यात्रा मे 3 अन्य महत्वपूर्ण स्थल बक्सर, कांचीपुरम और भद्राचलम को भी शामिल किया गया है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









