
Indian Racing League: सौरव गांगुली से किच्चा सुदीप तक... IRL में भिड़ेंगी सेलिब्रिटीज की टीमें! जानें क्या है इंडियन रेसिंग लीग
AajTak
Indian Racing League 2025: देश इंडियन रेसिंग लीग (IRL) के नेक्स्ट सीजन की तैयारी कर रहा है, जिसे पहली बार साल 2019 में शुरू किया गया था. ये इस लीग का पांचवा सीजन है जिसे अगले महीने अगस्त में आयोजित किया जाएगा.
Indian Racing League 2025: दर्शकों से घिरे हुए रेसिंग ट्रैक पर जब कारों के बीच रफ्तार की जंग होती है तो हर किसी की धड़कने बढ़ जाती हैं. बीते कुछ सालों में भारत में भी मोटरस्पोर्ट को रफ्तार देने की खूब कोशिश हुई है. चाहे वो साल 2011 और 2013 का इंडियन ग्रां प्री (Indian Grand Prix) का फार्मूला-1 रेस हो साल 2023 में आयोजित इंडियन मोटरसाइकिल ग्रां प्री (MoptoGP). ये दोनों ही रेस देश की राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा में स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में आयोजित हुई थी.
लेकिन अब देश इंडियन रेसिंग लीग (IRL) के नेक्स्ट सीजन की तैयारी कर रहा है, जिसे पहली बार साल 2019 में शुरू किया गया था. ये इस लीग का पांचवा सीजन है जिसे अगले महीने अगस्त में आयोजित किया जाएगा. इस रेस में 5 राउंड होंगे और यह चैंपियनशिप कोयंबटूर में कारी मोटर स्पीडवे, चेन्नई में मद्रास रेस इंटरनेशनल सर्किट और बेंगलुरु में ब्रेन रेसवे में आयोजित की जाएगी.
ये रेस ऐसी नहीं है कि आप अपने मनपसंद की कोई भी कार लेकर रेसिंग ट्रैक पर उतर जाएं. बल्कि इंडियन रेसिंग लीग में वुल्फ जीबी08 थंडर (Wolf GB08 Thunder) सिंगल-सीटर कार का इस्तेमाल किया जाता है. जिसमें अप्रिलिया RSV4 इंजन लगा हुआ है. यहां, प्रत्येक टीम को दो कारें और चार रेसर मैदान में उतारने होते हैं, तथा प्रत्येक टीम में एक महिला ड्राइवर होना अनिवार्य है. इस सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
इंडियन रेसिंग लीग (IRL) के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक और यहां तक भूतपूर्व क्रिकेटर्स भी अपनी रेसिंग टीमों को रफ्तार की इस जंग में उतार रहे हैं. तो आइये जानें इस रेसिंग लीग में हिस्सा लेने वाली टीम और उनके मालिकों के बारे में-
टीम: किच्चा किंग्स बेंगलुरु ओनर: किच्चा सुदीप (कन्नड़ फिल्म अभिनेता)
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता किच्चा सुदीप आईआरएल के ग्लैमर में शामिल होने वाले नए ओनर हैं. सुदीप ने चैंपियनशिप की बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को एक्वॉयर किया है. अब इसका नाम बदलकर किच्चा किंग्स बेंगलुरु कर दिया गया है. टीम में 2024 सीज़न के लिए रिशोन राजीव, कैटलिन वुड, जूलियस दिनेसेन, काइल कुमारन जैसे ड्राइवर शामिल थे, संभावना है कि इन रेसर्स को इस साल भी बरकरार रखा जाएगा.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








