
Indian Organ Donation Day Special: सीने में धड़क रहा हो दूसरे का दिल, तो कैसी होती है जिंदगी...
AajTak
इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे आज है. अंगदान का महत्व जानने के बावजूद आज भी बहुत कम लोग ऑर्गन डोनेट करते हैं. क्या आपने सोचा है कि किसी व्यक्ति को दूसरे का अंग खासकर हार्ट ट्रांसप्लांट किस कदर बदलकर रख देता है. उसकी सोच, जीवनशैली से लेकर सबकुछ बदल जाता है. इस भावना को समझने के लिए आप बागपत (गांव धनौरा) के राहुल प्रजापति की कहानी उन्हीं की जुबानी पढ़िए. ये किसी को भी ऑर्गन डोनेशन के लिए प्रेरित करने को काफी है.
मेरे हार्ट ट्रांसप्लांट को फरवरी से पांच साल हो गए. इस एक ट्रांसप्लांट से मुझे नई जिंदगी मिली है. मैं अब सोचता हूं कि मेरी जिंदगी ईश्वर का तोहफा है. हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद से मेरी सोच पूरी तरह सकारात्मक हो गई है. एक अहसास हमेशा मेरे साथ रहता है कि जिसका हार्ट मुझे मिला हुआ है वो हमेशा मेरे साथ है.
मैं जिस किसी भी खेल या प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेता हूं तो मन में आता है कि भले ही मैं अपने लिये नहीं या अपनी फैमिली के लिए नहीं जीत पाया तो कोई बात नहीं. मुझे उसके लिए जीतना है जिसका दिल मेरे भीतर धड़क रहा है. मैं हमेशा खुश रहता हूं ताकि यह दिल कभी न दुखे क्योंकि वो मेरे पास किसी और की अमानत है. अपने जीते-जी इसे खुश रखने की कोशिश करूंगा. यहां मेरी कहानी से आप समझेंगे कि मैंने क्या झेला है और आज मैं जिंदा हूं तो उसकी वजह कौन है....
12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
मेरी कहानी साल 2012 से शुरू होती है. मेरे 12वीं के बोर्ड एग्जाम चल रहे थे. एक दिन अचानक मुझे बुखार आ गया. साथ में खांसी भी आ रही थी. मेरा तीसरा पेपर था, मैंने एक नॉर्मल क्लीनिक में जाकर डॉक्टर को दिखाया और दवा ले ली. लेकिन, मेरी खांसी नहीं जा रही थी. फिर भी मैं बोर्ड परीक्षा देता रहा.
एग्जाम पूरे हो गए तो मैं बागपत में अपने गांव चला गया. वहां दादी ने घरेलू नुस्खे करने शुरू कर दिए. देसी हल्दी से लेकर लौंग-काली मिर्च सब देकर देख लिया, खांसी नहीं गई. घरवाले मुझे बड़ौत ले गए, यहां डॉ प्रदीप जैन (एमडी मेडिसिन) को दिखाया. डॉक्टर ने मुझे तीन दिन की दवा दी. खांसी आते-आते एक महीना बीत चुका था. मुझे बस यही लगता था कि कोई ऐसी दवा मिल जाए जिससे ये खांसी चली जाए और मैं चैन से सो सकूं.
...पता चली दिल की बीमारी मुझे कहां पता था कि 'चैन' शब्द ही मेरी जिंदगी से जाने वाला है. वही हुआ भी तीन दिन के ट्रीटमेंट के बाद भी खांसी टस से मस नहीं हुई तो मैं दोबारा डॉक्टर के पास गया. डॉक्टर ने मुझसे कुछ जांच कराने को कहा. जांच के बाद सामने आया कि मुझे DCMP की समस्या है. इसे dilated cardiomyopathy कहते हैं जो हार्ट से जुड़ी बड़ी समस्या होती है. मैं चूंकि दिल्ली में रहता था तो मुझे वहां से एम्स के लिए रेफर कर दिया. एम्स में डॉक्टर संदीप सेठ के अंडर में आकर अपना इलाज कराने लगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










