
Indian Hockey Team, Paris Olympics 2024: रेड कार्ड और 10 खिलाड़ी... टीम इंडिया ने अंग्रेजों को धो डाला, शूटआउट में श्रीजेश का कमाल
AajTak
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम की जीत के हीरो गोलकीपर पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने शूटआउट में शानदार बचाव किए. भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 43 मिनट तक भारत 10 खिलाड़ियों से खेला.
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यादगार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया. निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया. शूटआउट में पीआर श्रीजेश ने दो बेहतरीन बचाव करके भारत को जीत दिलाई. भारत अब सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स और जर्मनी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 43 मिनट तक भारत 10 खिलाड़ियों से खेला.
जीत के बाद श्रीजेश हुए भावुक
हॉकी में क्वार्टरफाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश ने कहा, 'मैंने खुद से कहा कि यह मेरा आखिरी मैच हो सकता है. या फिर मैंने बचा लिया (गोल) तो मुझे 2 और मैच खेलने को मिलेंगे. मैं यह मैच जीतकर बेहद खुश हूं.' बता दें कि भारत ने शूटआउट में 4-2 से मैच जीता है. यह श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है. उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है.
𝙃𝙐𝙈 𝙅𝙀𝙀𝙏 𝙂𝘼𝙔𝙀 𝙃𝘼𝙄 𝙋𝙍𝘼𝘽𝙃𝙐𝙐𝙐 🥹🥹🥹#TeamIndia make it to the semi-finals, Watch the Olympics LIVE on #Sports18 & streaming FREE on #JioCinema 📲#OlympicsonJioCinema #OlympicsonSports18 #Olympics #Hockey #JioCinemaSports #Paris2024 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/o5EaLptMeU
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन गोल नहीं हो सका. खेल के चौथे मिनट में ही ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जो भारतीय टीम ने नाकाम कर दिया. फिर कुछ सेकंड बाद ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित रोहिदास ने शानदार ब्लॉक करके भारत को बचाया. ग्रेट ब्रिटेन को गोल करने के दो और मौके मिले, मगर भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव किए. फिर ब्रिटेन को इस क्वार्टर का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन श्रीजेश ने शानदार बचाव कर इंग्लैंड की उम्मीदें तोड़ दीं. भारत को भी लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर पाए.
दूसरे क्वार्टर में मिला अमित को रेड कार्ड

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









