
Indian Attack Helicopter: राफेल के बाद अब स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर बढ़ाएंगे चीन की चुनौती, जानिए LCH की खासियत
AajTak
चीन हो या पाकिस्तान... दोनों की हालत होने वाली है खराब. भारतीय वायुसेना और आर्मी दोनों ही अपने सबसे खतरनाक अटैक हेलिकॉप्टर को सीमाओं पर तैनात करने जा रही है. ये है लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH). आइए जानते हैं कि इस शानदार स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर की ताकत, रेंज और खासियत.
घातक हमलावर हेलिकॉप्टर (Attack Helicopter) क्यों चाहिए? असल में जहां फाइटर जेट (Fighter Jet) सटीक हमला नहीं कर सकते, वहां इन हेलिकॉप्टरों की मदद ली जाती है. फाइटर जेट से कम गति में ज्यादा सटीक और घातक हमला करने सक्षम ये होते हैं ये हेलिकॉप्टर. क्योंकि फाइटर जेट ज्यादा गति में उड़ते हैं. उनका उपयोग अलग होता है. अटैक हेलिकॉप्टर सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) जैसे हमले करने में ज्यादा फायदेमंद होते हैं.
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) वायु सेना दिवस से पहले 3 अक्टूबर को राजस्थान के जोधपुर एयर बेस पर लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (Light Combat Helicopter - LCH) का स्क्वॉड्रन तैनात करने जा रहा है. यानी पूरी की पूरी पश्चिमी सीमा और सुरक्षित हो जाएगी. सीमा उस पार से किसी भी तरह की नापाक हरकत हुई तो ये हेलिकॉप्टर निगरानी के साथ तुरंत करारा मुंहतोड़ जवाब दे देगा. यह हेलिकॉप्टर नहीं, आसमान में उड़ती हुई मौत है.
LCH की जरुरत तब पड़ी थी, जब करगिल युद्ध हो रहा था. तब लगा कि भारतीय सेना के पास एक ऐसा हेलिकॉप्टर होना चाहिए जो अधिक ऊंचाई वाले इलाके में हमला कर सके. दुश्मन की धज्जियां उड़ा सके. लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर इसी काम के लिए बनाया गया. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने 15 LCH खरीदने के लिए 3,887 करोड़ रुपयों की अनुमति दी थी. जिसमें से 377 करोड़ रुपये इस साल मार्च में जारी किए गए थे. 15 हेलिकॉप्टरों में से 10 वायुसेना और पांच भारतीय सेना को मिलेंगे.
क्या काम करेगा यह अटैक हेलिकॉप्टर?
इसका मुख्य काम होगा कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू (Combat Search and Rescue) यानी युद्ध के समय अपने सैनिकों की खोज और उन्हें बचाना. दुश्मन के हवाई डिफेंस को खत्म करना (Destruction of Enemy Air Defence - DEAD). घुसपैठ को रोकना (Counter Insurgency - CI). ड्रोन आदि को मार कर गिराना. इसके अलावा अधिक ऊंचाई पर मौजूद दुश्मन के बंकरों को ध्वस्त करना.
हेलिकॉप्टर की उड़ान क्षमता से डरेगा चीन

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







