
Indian आईटी प्रोफेशनल्स के लिए आई अच्छी खबर, अमेरिका H-1B वीजा से जुड़ा है मामला
Zee News
अमेरिका (US) जाकर काम करने के इच्छुक भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए जरूरी H-1B वीजा पाने का एक और मौका मिल रहा है. USCIS यह वीजा देने के लिए दोबारा ड्रॉ के जरिए आवेदक चुन रहा है.
वॉशिंगटन: अमेरिका (US) से भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए एक अच्छी खबर आई है. अमेरिका ने H-1B वीजा के लिए अप्लाई करने वाले लोगों में से कुछ को चयन करने के लिए एक और मौका देने का फैसला किया है. इसके लिए अमेरिका ने दूसरी बार लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की है. इस बारे में यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने घोषणा कर दी है. इससे उन सैकड़ों भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को एक और मौका मिलेगा, जिन्हें पहली लॉटरी में यह वीजा नहीं मिल पाया था. इस गैर-अप्रवासी वीजा की सबसे ज्यादा मांग भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स (Indian IT Professionals) में ही रहती है. यह वीजा अमेरिकी कंपनियों को उन कामों के लिए विदेशी वर्कर्स की नियुक्ति करने की अनुमति देता है जिनके लिए खास तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



