
India vs Pakistan: भारत से पंगा नहीं लेना चाहता पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, नए अध्यक्ष नजम सेठी के तेवर पड़े ढीले
AajTak
अगले साल भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए अध्यक्ष नजम सेठी का बड़ा बयान आया है. पिछले अक्ष्यक्ष रमीज राजा ने इस मामले में भारत को धमकी दी थी. मगर नजम सेठी ने अपना नरम रुख अपनाया है...
India vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में इन दिनों काफी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर सेलेक्शन कमेटी तक लगभग सभी को बदल दिया गया है. इसके साथ ही पाकिस्तान बोर्ड का भारत के खिलाफ रवैया भी नरम पड़ गया है. नए पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने अब भारत के खिलाफ सभी मामलों को अपनी सरकार पर छोड़ दिया है.
दरअसल, अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप होना है. इसके बाद भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस पहले ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कह दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. तब पीसीबी के अध्यक्ष रहे रमीज राजा ने भी धमकी देते हुए वनडे वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी.
भारत से अब और अलगाव नहीं चाहता पीसीबी
अब जब अध्यक्ष बदल गए हैं, तो पीसीबी के तेवर भी ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट से पहले नए पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में यही सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने नरम रुख ही अपनाया. नजम सेठी ने पूर्व अध्यक्ष रमीज की तरह धमकी ना देकर सारा मामला सरकार पर डाल दिया. उन्होंने कहा कि हम ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे और ज्यादा दिक्कतें आएं या भारत के खिलाफ अलगाव और ज्यादा बढ़े.
नजम सेठी ने अपनी सरकार पर छोड़ा फैसला
भारत दौरे को लेकर नजम सेठी ने कहा, 'समय आने पर हम इस मामले को लेकर सरकार से सलाह लेंगे. सरकार हमें जो सुझाव देगी, हम उसी का पालन करेंगे. पिछली बार जब मैं अध्यक्ष था, तब भी ऐसा ही हुआ था. जहां तक एशिया कप का मामला है, तो मैं ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) में जाउंगा और फिर देखेंगे कि क्या होता है.'

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












