
India vs New Zealand: भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप, खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे, बोले- चैम्पियन्स
AajTak
2026 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की एकतरफा जीत के बाद बॉलीवुड में जबरदस्त जश्न का माहौल है. सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई.
भारत ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम लहरा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक सफलता पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने भी अपना दिल खोलकर रख दिया है.
टीम इंडिया की इस जादुई जीत के तुरंत बाद बॉलीवुड के गलियारों से रिएक्शन आने शुरू हो गए. बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है.
महेश बाबू ने किया पोस्ट साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ' वो क्या था!!! टीम इंडिया के दबदबे का एक शानदार सबूत, जिसने 1.4 बिलियन दिलों तक पहुंचने के लिए पूरे जोश के साथ खेला… सैमसन, अभिषेक, ईशान, दुबे, बुमराह, अक्षर और हर उस इंसान का शानदार प्रदर्शन जिसने इसे यादगार बना दिया. बधाई हो टीम इंडिया. इतिहास देश के गौरव के साथ अपने पन्ने पलटता रहता है.अजय देवगन हुए खुश इतनी चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते कहीं नहीं जा रही है. #TeamIndia तुमने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया! एक बार फिर चैंपियंस! .
अक्षय कुमार भी झूमे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय ने भी टीम इंडिया की जीत पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया. जिसमें वो डांस करते हुए दिखाई दिए. उन्होंंने पोस्ट कर लिखा, 'हर घर का माहौल 🕺🏼🥁 वर्ल्ड कप घर लाने पर बधाई, टीम इंडिया
आयुष्मान खुराना ने किया पोस्ट आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'अहमदाबाद का मनहूसियत टूट गया है! काबिल विजेताओं ने फिर से इतिहास लिख दिया है. T20 वर्ल्ड कप के तीनों विजेता कप्तान आज मौजूद हैं. MSD, Ro और SKY!.'
अनुपम खेर ने किया पोस्ट

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












