
India Today Conclave: 'शिवसेना तोड़ने से पहले शिंदे ने रोते हुए उद्धव से कहा था- वो मेरे बेटे को जेल में डाल देंगे', बोले आदित्य ठाकरे
AajTak
India Today Conclave Mumbai: मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने एक पुराने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि शिवसेना तोड़ने से पहले उनके पिता उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से पूछा था कि क्या वह महाराष्ट्र का सीएम बनना चाहेंगे?
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव (India Today Conclave) में गुरुवार को शामिल हुए शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने बड़ा दावा किया. उन्होंने शिवसेना में तोड़फोड़ के पहले के घटनाक्रम के बारे में कहा कि एकनाथ शिंदे के पार्टी छोड़ने से पहले मेरे पिता ने उनसे पूछा था कि क्या वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. उन्होंने (एकनाथ शिंदे) रोते हुए कहा था कि उन्हें और उनके बेटे को जेल में डाल दिया जाएगा. बाद में वह सूरत चले गए. पार्टी छोड़ने वाले सभी नेता बहुत ज्यादा दबाव में थे.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में हर दिन एक साल से कम उम्र के 40 बच्चों की मौत होती है. नांदेड़ में 48 घंटों के अंदर 16 बच्चों और 12 नवजातों सहित 31 मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य सचिव इसे छोटी-मोटी दिक्कत बता रहे हैं. क्या हम (जनता) भविष्य में यही सरकार चाहते हैं?
INDIA बना NDA में क्या फर्क?
शिवसेना यूबीसी नेता ने कहा कि INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों की अलग-अलग विचारधाराएं हैं. लेकिन सभी ने मिलकर एक ऐसे गठबंधन का निर्माण किया है, जहां सबकी आवाज सुनी जाती है. कोई एक व्यक्ति सारे निर्णय नहीं थोपता है. उन्होंने एनडीए गठबंध पर निशाना साधते हुए कहा कि उसमें सिर्फ एक व्यक्ति ही सारे फैसले लेता है. वहां किसी की भी आवाज नहीं सुनी जाती है और INDIA गठबंधन की लड़ाई भी इसी विचारधार के खिलाफ है.
बेबी पेंग्विन के सवाल पर ये कहा
आदित्य से पूछा गया कि NDA गठबंधन के लोग उन्हें बेबी पेंग्विन कहकर बुलाते हैं. इस सवाल पर उन्होंने बताया कि 6 साल पहले उन्होंने मुंबई के चिड़ियाघर में इंपोर्ट करके पेंग्विन बुलवाए थे. उनके इस फैसले के बाद चड़ियाघर को काफी फायदा हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि वह पेंग्विन की तरह नहीं चलते हैं. जो लोग चलते हैं, उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









