
India Post GDS Recruitment: 10वीं पास के लिए 2558 पदों पर आवेदन का एक और मौका, जल्द करें अप्लाई
AajTak
India Post GDS Recruitment: डाक विभाग ने केरल और छत्तीसगढ़ सर्किल में GDS के 2558 पदों भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. उम्मीदवार appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
भारतीय डाक विभाग में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास एक और मौका है. दरअसल, ग्रामीण डाक सेवक के 2558 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. बता दें कि छत्तीसगढ़ एंव केरल पोस्टल सर्किल में GDS के पदों भर्ती की जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवदेन की आखिरी तारीख 7 अप्रैल थी. पद विवरण केरल पोस्टल सर्किल- 1421 पद छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल- 1137 पद जानकारी के लिए बता दें कि इसके तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद पर भर्ती की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता ग्रामीण डाक सेवक के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










