
India Pak Tension: 25 साल और पाकिस्तान तबाह... एक समय भारत से 'आगे' था PAK, बर्बादी के ये बड़े कारण
AajTak
India Pakistan Economy: किस्तान की हमेशा ऐसी ही स्थिति थी, एक समय पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय भारत के मुकाबले ज्यादा थी. लेकिन अब पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत का मुकाबला नहीं कर सकता.
किसी भी देश को आगे बढ़ृने के लिए उसे अपनी इकोनॉमी (Economy) मजबूत करनी होती है. पिछले 25 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है, आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी भारतीय इकोनॉमी है, और अगले कुछ वर्षों में तीसरे पायदान तक पहुंचने की तैयारी पूरी है.
लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जो इकोनॉमी के बदले आतंकवाद को दशकों से बढ़ावा देता रहा है, इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है. भारत पिछले दो दशक से तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ता रहा और इस दौरान पाकिस्तान आतंक की साजिश में जुटा रहा, जिससे देश कंगाली के कगार पर पहुंच गया है, लोग पाई-पाई के लिए तरस रहे हैं.
ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान की हमेशा ऐसी ही स्थिति थी, एक समय पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय भारत के मुकाबले ज्यादा थी. लेकिन अब पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत का मुकाबला नहीं कर सकता. भारत की इकोनॉमी मजबूत है, जबकि पाकिस्तान कर्ज में डूबा हुआ है.
दरअसल, पिछले 25 वर्षों में भारत और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थाओं में काफी अंतर आया है. पाकिस्तान लगातार पिछड़ता गया और भारत आगे बढ़ता रहा, साल 2000 में भारत और पाकिस्तान आर्थिक पैमाने पर बेहद करीब थे, दोनों की आर्थिक सेहत एक जैसी थी. लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को आर्थिक, सामाजिक और रक्षा क्षेत्रों में काफी पीछे छोड़ दिया है.
आर्थिक तुलना (2000-2025) सकल घरेलू उत्पाद (GDP)- साल 2000 में: - साल 2000 में भारत की जीडीपी करीब $468 बिलियन की थी, इस हिसाब से भारत उस समय विश्व की 13वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी. - साल 2000 में पाकिस्तान की जीडीपी करीब $74 बिलियन की थी, और विश्व की 45वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी.
प्रति व्यक्ति आय (साल 2000) साल 2000 में भारत की प्रति व्यक्ति आय GDP के मुकाबले $442 थी. जबकि पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय $733 थी. यानी 25 साल पहले पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक थी.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









