
India Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश संभव, जानिए देश का मौसम पूर्वानुमान
ABP News
देशभर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. आज पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
India Monsoon Update: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार दोपहर को सामान्य बारिश हुई, जिसके बाद पारा नीचे चला गया. आईएमडी ने दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताते हुए शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. अब रविवार के लिए आकाश में बादल छाए रहने और गरज का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार के लिए ग्रीन अलर्ट और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ग्रीन अलर्ट का मतलब सब कुछ ठीक रहने से है. वहीं, येलो अलर्ट खराब मौसम और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका का सूचक है. आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












