
India China Standoff: सैन्य वार्ता में अड़ियल रुख अपनाने वाला चीन अब कर रहा युद्ध की बातें, जानिए ड्रैगन की रणनीति
Zee News
India China Standoff: चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत के साथ बिगड़ते हालात की स्थिति में चीन को सैन्य संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए.
नई दिल्ली: India China Standoff: पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के मद्देनजर भारत और चीन के बीच रविवार को 13वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी, जिसमें चीन के अड़ियल रवैये के चलते सीमा विवाद सुलझाने को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाई थी. बातचीत बेनतीजा होने के बाद अब चीन युद्ध की बात कर रहा है.
चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत के साथ बिगड़ते हालात की स्थिति में चीन को सैन्य संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए. ग्लोबल टाइम्स के एक संपादकीय में कहा गया है, नई दिल्ली को एक बात के बारे में स्पष्ट होने की जरूरत है. उसे सीमा नहीं मिलेगी जैसा वह चाहता है. अगर यह युद्ध शुरू करता है तो यह निश्चित रूप से हार जाएगा. किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप और दबाव को चीन द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाएगा.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



