
India ने UNSC में Israel- Palestine से जंग खत्म करने की अपील की, Soumya Santhosh की मौत पर जताया दुख
Zee News
सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि हम दोनों पक्षों से अत्यधिक संयम दिखाने, तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचने और पूर्वी यरुशलम और उसके आसपास में मौजूदा यथास्थिति को एकतरफा रूप से बदलने के प्रयासों से परहेज करने की अपील करते हैं.
जिनेवा: इजरायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) के बीच जारी जंग पर भारत का बयान आया है. नई दिल्ली के चुप्पी तोड़ते हुए दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में इस मुद्दे पर अपने विचार रखे. भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति (T S Tirumurti) ने कहा कि हम दोनों पक्षों से यथास्थिति में एकतरफा बदलाव न करने की अपील करते हैं, दोनों को शांति व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए. भारत ने गाजा पट्टी से इजरायल के रिहायशी इलाकों पर होने वाले हमलों की कड़ी निंदा की. टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि गाजा की तरफ से हुए गए हमलों में कई लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक भारतीय महिला सौम्या संतोष (Soumya Santhosh) भी शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘हम भारतीय महिला सहित इस हिंसा में जान गंवाने वाले सभी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उम्मीद जताते हैं कि यह खूनी खेल अब बंद होगा’.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



