
INDIA गठबंधन की मीटिंग से पहले फंसा पेच, ममता बनर्जी ने शामिल होने से किया इनकार, बताई ये वजह
AajTak
पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी-बिहार तक में स्थानीय पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग के मुद्दे पर तल्खी देखने को मिल रही है. इसी मसले का हल करने के लिए शनिवार 12 जनवरी को इंडिया गठबंधन की एक और बैठक बुलाई गई है. हालांकि ममता बनर्जी की टीएमसी ने सुबह 11:30 बजे होने वाली इस वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने से इनकार कर दिया है.
लोकसभा चुनाव सिर पर है, लेकिन कौन कितनी सीट पर लड़ेगा, इस पर INDIA गठबंधन में माथापच्ची जारी है. पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी-बिहार तक में स्थानीय पार्टियों के बीच इस मुद्दे पर तल्खी देखने को मिल रही है. इसी मसले का हल करने के लिए शनिवार 12 जनवरी को इंडिया गठबंधन की एक और बैठक बुलाई गई है. हालांकि इस बैठक में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होंगी. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के इनकार के बाद टीएमसी का कोई प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल नहीं हो सकेगा.
शनिवार को सुबह 11:30 बजे होने वाली INDIA गठबंधन की वर्चुअल बैठक में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एम.के स्टालिन, नीतीश कुमार समेत 14 पार्टियों के नेताओं को शामिल होने के लिए कहा गया था. यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीट बंटवारे के साथ ही गठबंधन का संयोजक बनाने पर भी चर्चा होनी है और नीतीश कुमार के नाम पर पार्टियां मुहर लगा सकती हैं. लेकिन अब इसमें ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने पर पेंच फंसता दिख रहा है.
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बैठक में शामिल नहीं होने की वजह बताई है. सूत्रों ने कहा कि पार्टी गठबंधन के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन शनिवार को ममता बनर्जी दूसरे कार्यों में व्यस्त हैं और गठबंधन की इस बैठक की सूचना बहुत की शॉर्ट नोटिस पर दी गई है, जिसके चलते ममता पहले से तय अपने कार्यक्रमों में बदलाव नहीं कर सकती हैं.
टीएमसी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने इस बैठक में पार्टी के प्रतिनिधि को शामिल होने की अनुमति नहीं दी है. इसलिए ममता बनर्जी के अलावा पार्टी का कोई अन्य प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल नहीं हो सकेगा.
बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच फंसा है पेंच
बता दें कि बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर टीएमसी और कांग्रेस के बीच पेंच फंसा है. सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 8-10 सीट की मांग कर रही है, जबकि टीएमसी कांग्रेस को 2 सीट से ज्यादा नहीं देना चाहती. कारण, पश्चिम बंगाल में पिछले चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत करीब 5 था. सिर्फ दो ही सीटें ऐसी थीं, जहां कांग्रेस ने 30 प्रतिशत वोट हासिल किया था और टीएमसी इन्हीं दो सीटों को कांग्रेस को देना चाहती है. वहीं अब टीएमसी की नजर असम पर भी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








